जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस मौके पर कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत दिनांक 19 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक प्राप्त प्रपत्र-6, 7 एवं 8 की सूची निर्धारित प्रारूप-9, 10 एवं 11 पर संकलित कर समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को साप्ताहिक रूप से उपलब्ध कराई गई है।
इस संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि दिनांक 31 जनवरी 2026 को आयोजित विशेष अभियान के दौरान अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से अधिक से अधिक प्रपत्र-6 भरवाकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जा सके।