पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार

जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 30/31.01.2026 को 01 बाल अपचारी व 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 07 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

01.➡ थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद-

थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 31.01.2026 को अभियुक्त/मादक पदार्थ तस्कर रितिक कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जानकीनगर जनपद गोण्डा को सफदरगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 40/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

02.➡थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-

Advertisements
Ad 3

थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.01.2026 को अभियुक्त कुन्नू उर्फ सतीश वर्मा पुत्र बाबू नरायण निवासी ग्राम बरौलिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

03. ➡ थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा 01 बाल अपचारी को सरंक्षण में लिया गया-

थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 31.01.2026 को मु0अ0सं0- 19/2026 धारा 87/137(2)/352 बीएनएस व 11(4)/12 पाक्सो एक्ट में वांछित बाल अपचारी को सरंक्षण में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........