कलेक्ट्रेट उन्नाव में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की गरिमामई उपस्थिति में 77 वां गणतंत्र दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने एक अनूठी परंपरा अपनाते हुए कलेक्ट्रेट की सफाई कर्मचारी श्रीमती मंजू देवी के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया । तत्पश्चात अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता से सम्बंधित संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जिसको उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने दोहराया ।
कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इसी प्रकार कलेक्ट्रेट में कार्य करने वाले सफाई कर्म चारियों को माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया । साथ ही जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यालय के बच्चों को प्रतीक चिन्ह और गिफ्ट देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
जिलाधिकारी ने पन्नालाल सभागार में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की हम सब संविधान की पर आस्था बनाए रखें उसमें बताए गए अधिकारों और मूल्यों का अनुपालन कर देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। कहा की स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र यह दोनों ही महत्वपूर्ण पर्व है जो राष्ट्रीय एकता से जुड़े हुए हैं हम लोगों ने संविधान की शपथ ली है उसी के मार्गदर्शन के अनुसार कार्य करें।
कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान लागू किया गया था। अब हमारे देश में नीति/नियमों को बना कर धरातल पर लागू करने का आधार संविधान है। कहा हमारा संविधान मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के विषय में भी याद दिलाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद विकास करेगा तो देश विकास करेगा, इसके लिए हम सबको अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य करना होगा।
कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में सामाजिक योगदान में सभी को आगे आना चाहिए । आप सब जहां पर भी है जिस स्थान पर भी हैं पूरे मनोयोग और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों निर्वहन करना चाहिए । कहा कि आज कलेक्ट्रेट में सफाई कर्मियों और कुछ उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया है इसे भी प्रेरणा लें अन्य लोग भी प्रेरित हो और अपने कार्यों के प्रति सजग होकर उत्कृष्ट कार्य करें ।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री सौर सिंह अरोडा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ जी सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजीव राज जी उप जिलाधिकारी श्री आनंद नायक जी जिला आबकारी अधिकारी श्री अनुराग मिश्र जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कलेक्ट्रेट के सभी पटलों के कर्मचारी गण विद्यालय के बच्चे व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।