कलेक्ट्रेट परिसर के सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिलाधिकारी का निरीक्षण

NH Desk, (Lucknow)

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पेड़ों की रंगाई आकर्षक एवं सुसज्जित रंगों से कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि परिसर का समग्र वातावरण स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित दिखाई दे। उन्होंने विभिन्न चेंबरों की स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।

निरीक्षण के दौरान परिसर में पड़े खराब जनरेटर, अनुपयोगी कबाड़ एवं अन्य निष्प्रयोजन सामग्रियों को नियमानुसार निस्तारित/नीलाम करने के निर्देश भी दिए ,जिससे परिसर को अनावश्यक अव्यवस्था से मुक्त किया जा सके।

 

 

जिलाधिकारी ने कोषागार पोर्टिको की रंगाई-पुताई कराए जाने, कोषागार के सामने स्थित मैदान में आकर्षक फुलवारी विकसित करने तथा स्टाम्प कार्यालय के समीप फैली गंदगी की तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त स्टाम्प कार्यालय के पास सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से वाटिका विकसित करने अथवा इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया ।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Spread the love with Thanks..........