डीएम की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित

सीतापुर। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत, पॉक्सो अधिनियम की धारा 4,6 तथा आईपीसी की धारा 376 घ में रेप विक्टिम व दहेज हत्या के मामलों में मृतका के नाबालिग बच्चों को आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान कराए जाने हेतु जिला स्तर पर जिलाधिकारी राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को गठित जिला संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

आयोजित बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (प्रतिनिधि), पुलिस अधीक्षक महोदय (प्रतिनिधि), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (प्रतिनिधि), अग्रणी बैंक प्रतिनिधि, नोडल मेडिकल ऑफिसर, जिला प्रोबेशन अधिकारी सीतापुर उपस्थित रहीं, जिसमें जिला संचालन समिति के स्तर पर प्राप्त 19 प्रकरणों के निस्तारण पर चर्चा की गई।

पुलिस व मेडिकल स्तर पर लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को जिला संचालन समिति के स्तर पर अग्रसारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा जिला संचालन समिति के स्तर पर लंबित प्रकरणों में कार्यवाही कर निस्तारित हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Spread the love with Thanks..........