क्षेत्राधिकारी को महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया

मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के ऐतिहासिक और सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में जनपद बाराबंकी में नियुक्त क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार को प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, समर्पण और विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘महाकुंभ सेवा मेडल’ एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

आज पुलिस कार्यालय बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा श्री संगम कुमार को यह मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनके द्वारा महाकुंभ के सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों की सराहना भी की गई।

Related posts:

जनपद में सिटी हीट एक्शन प्लान तैयार, डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
कारीगरों एवं श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित योजना
अटल सभागार में भव्य आयोजन, सीएम के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग
कलेक्टर ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से की फॉर्म-6 भरने की अपील
शिक्षा एवं संरक्षण कोष (आईईपीएफए) बेंगलुरु में “निवेशक शिविर” का आयोजन
डी.बी.टी. के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजना जारी
आगामी गणतंत्र दिवस के सम्बन्ध में सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
ओटीपी आधारित डिलीवरी के साथ स्पीड पोस्ट अब अधिक सुरक्षित, -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
Spread the love with Thanks..........