बाराबंकी।आजाद समाज पार्टी काशीराम एवं भीम आर्मी ,भारत एकता मिशन द्वारा ग्राम कुड़वा घेरी विधानसभा कुर्सी तहसील फतेहपुर में एक कंबल वितरण कार्यक्रम विधानसभा कुर्सी प्रत्याशी व राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य माननीय शानेद्र कुमार वर्मा तथा तहसील सहसंयोजक मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में आए हुए जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरण किये गए।
जिससे क्षेत्र के लोगों को कड़ाके की ठंड में राहत मिल सके साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारतीय एकता मिशन के कोर कमेटी के सदस्य शैलेंद्र कुमार वर्मा ने संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की।

और चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करने के लिए भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी मंडल प्रभारी एडवोकेट हरिनंदन सिंह आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष देशराज गौतम, भीम आर्मी जिला महासचिव ऋषभ देशमुख, प्रशासनिक कार्य महासचिव विपिन बहुजन, जिला सचिव भीम आर्मी राममिलन रावत ,तहसील संयोजक अजीत कुमार पूर्व जिला महासचिव मो शेरखान ने भी कार्यक्रम में अपने अपने विचार रखते हुए उपस्थित लोगों से व पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी विभिन्न चुनाव में पार्टी को बहुमत से जीत दिलाने की अपील की