24 घण्टे के अन्दर वाहन चोरी के 02 बेट्री रिक्सा कीमत करीब 04 लाख का बरामद

NH desk, MP

भोपाल शहर मे अपराधो मे नियंत्रण रखने, संपत्ति संबंधी अपराधो में शत् प्रतिशत मशरूका बरामद करने, फरार आरोपियो की धडपकड एवं अपराधो के निराकरण करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय श्री हरिनारायणा चारी मिश्र एवं श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03, श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03, श्रीमति शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज संभाग भोपाल श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी मंगलवारा, निरीक्षक अजय कुमार सोनी द्वारा टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखविर तंत्र विकसित करते हुए , थाना क्षेत्र में आरोपियो की धडपकड व चोरी की घटनाओ की पतारसी हेतु लगाया गया। जिस तारतम्य में ‍विधि का उल्लंघन करने वाले नाबालिक बालक के कब्जे से चोरी के 02 बेट्ररी रिक्सा कीमत करीब 04 लाख रू का बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 16.01.26 को फरियादी अनिकेत लोधी पिता भगवान सिह लोधी उम्र 24 साल नि.म.न.-ए-27 हनुमान मंदिर के पास जनता क्वाटर गौतम नगर थाना गोविन्दपुरा भोपाल द्वारा बैट्री आटो क्र-MP04YP4115 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट करने पर अप क्र 06/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं दिनांक 17.01.26 को फरियादी मारूफ अंसारी पिता मोह. वसीर अंसारी उम्र 22 साल निवासी म.न. 37 गली न. 02 काली धोवन की गली छावनी थाना मंगलवारा भोपाल द्वारा बेट्री सवारी आटो क्रमांक MP-04 YC-1113 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट करने पर अप क्र 07/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। लगातार दो बेट्री आटो के चोरी होने पर किसी गिरोह के सक्रिय होने की सम्भावना को देखते हुये घटना स्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज व मुखबिर सूचना के आधार पर नाबालिक बालक के कब्जे से चोरी के दोनो बेट्री रिक्सा जिनकी कुल कीमत करीब 04 लाख रूपये है। महज 24 घण्टे के अन्दर बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई तथा बालक को माननीय न्यायालय एवं किशोर पुलिस ईकाई के समक्ष काउन्सलिंग हेतु पेश किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी –विधि का उल्लंघन करने वाला बालक

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक अजय कुमार सोनी थाना प्रभारी मंगलवारा, उनि हरिओम गोस्वामी, ,प्रआर.2993सतीश कुमार,आर.4617 शुभम परमार की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Spread the love with Thanks..........