महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

एनएच डेस्क, बाराबंकी।

बाराबंकी।प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई।

महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वोमेन पावर लाइन 1090 , पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,वन स्टाप सेन्टर 181,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 , स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर102) , एम्बुलेन्स सेवा 108,जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।

Spread the love with Thanks..........