एनएच डेस्क, पटना ।
(डॉ टीएन सिंह, जिला ब्यूरो चीफ, NH 24 न्यूज़
मुजफ्फरपुर, बिहार)
स्थानीय ईदगाह मस्जिद, पावर हाउस चौक, माड़ीपुर, मुज़फ़्फरपुर में जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, मुज़फ़्फरपुर के तत्वावधान में मस्जिद परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय अध्यक्ष डॉ. महमूदुल हसन ने पावर प्वाइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से मस्जिद की महत्ता, उसके सामाजिक व शैक्षणिक योगदान, तथा समाज के प्रति उसकी वास्तविक ज़िम्मेदारियों एवं मानव कल्याणार्थ इसके कल्याणकारी प्रयोजनों पर तथ्यपूर्वक विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विशेष रूप से गैर मुस्लिम भाई बंधुओं की उपस्थिति में वुज़ू, अज़ान और नमाज़ का व्यावहारिक प्रयोग कर के दिखाया गया , ताकि गैर-मुस्लिम बंधुओं को इस्लामी इबादत को समझने में आसानी हो।
प्रश्नोत्तर एवं प्रतिक्रियाओं के सत्र में वरिष्ठ गांधीवादी श्री लक्ष्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के निरंतन आयोजन की जरूरत आज समाज की मांग है ,ताकि मस्जिदों के प्रति नकारात्मक धारणा एवं भ्रांतियां फैलाने वालों की साजिश नाकाम हो सके । सामाजिक कार्यकर्ता साहू भूपाल भारती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अंतरधार्मिक सद्भाव के प्रसार के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। प्रो रवि शंकर ने कहा है मस्जिद के दूसरे स्वरूप , उपासना एवं इबादत के अतिरिक्त , मानव कल्याणार्थ एवं सेवार्थ के महत्ता को जिले के पंचायत एवं वार्ड स्तर के इलाकों में प्रदर्शित किया जाना चाहिए , ताकि मस्जिदों के सामाजिक उद्देश्यों का प्रचार प्रसार हो सके ।
मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद इश्तेयाक ने कहा कि मस्जिद वर्षों से गैर मुस्लिम भाइयों के श्रद्धा एवं आस्था का भी केंद्र रहा है ,जिसमें लोग नमाजियों से दुआ करवाने एवं बीमारी ,परेशानी में पानी दम करवाने आया करते थे ।सभा में पूर्व उप महापौर विवेक कुमार की उपस्थिति के साथ साथ वक्ताओं में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजीव साहू ,उमेश कुमार , प्रो अरुण कुमार सिंह , वीरेंद्र राय , अजीत निराला, एडवोकेट मुकेश ठाकुर,चिराग पोद्दार, आदि ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखे ।
नूरुल्लाह ख़ान ने सभी मेहमानों के प्रति आभार व्यक्त किया। हस्साम तारिक एवं मोहम्मद इश्तेयाक ने सभी मेहमानों का परिचय करवाया एवं भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अशरफुल हक ,मोहम्मद इश्तेयाक,हामिद हुसैन, सैयद अहमद, सरफराज़ आलम, अब्दुल अज़ीज़, हैदर अली, साजिदुल्लाह ख़ान, प्रोफेसर सलमान, रफ़ीउल्लाह अंसारी सहित काफी संख्या में सम्मानित लोगो की उपस्थिति रही।