आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, सिविल सर्जन का वेतन रोका

ग्वालियर, 19 जनवरी 2026।
जिला चिकित्सालय मुरार में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मानदेय का भुगतान न होने की शिकायत को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए हैं। लापरवाही के लिए उन्होंने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. शर्मा का वेतन आहरित न करने के निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को हर माह समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के आर्थिक हितों से जुड़ी इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा न आने देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई से जिला चिकित्सालय में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों में संतोष का माहौल है, वहीं अधिकारियों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि जिम्मेदारियों में कोताही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love with Thanks..........