दो अलग अलग अलग जगहों पर हुई भीषण चोरी में लाखों की संपत्ति चोर लेकर फरार

एनएच डेस्क, पटना।

(डॉ टीएन सिंह, जिला ब्यूरो चीफ NH 24 न्यूज़
मुजफ्फरपुर)

मुजफ्फरपुर : सरैया थाना क्षेत्र के मड़वापाकर पंचायत अंतर्गत रामकुरवा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने बगल के सरकारी स्कूल का ताला काट कर व्यवसाई के घर में घुस गया । अज्ञात चोरों द्वारा लाखों की संपति चुरा कर चंपत हो गया। गृह स्वामी गणेश सिंह जिनका व्यापार दिल्ली में है और सभी परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। उनका सबसे छोटा पुत्र रह रहा था, सुबह उठकर देखा तो घर का सामान घर के भीतर बिखरा पड़ा हुआ था।

सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उसके बाद पूर्व विधायक 97 पारु अशोक सिंह ने पहुंचकर सरैया थानेदार सुभाष मुखिया को सूचित किया, सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गरिमा एवं थानेदार सुभाष मुखिया ने मौके पर पहुंच कर छानबीन कर आसपास से सूचना प्राप्त किया है। गृह स्वामी गणेश सिंह के आने पर चोरी गए समान की जानकारी मिलेगे,एफ एस एल की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर नमूना संग्रह किया है।

दूसरी चोरी की घटना सरैया के मुखिया जयमंगल महतो के प्लाई फैक्ट्री में बीती रात आठ की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने प्लाई फैक्ट्री में सो रहे तीन मजदूर के हाथ पांव बांध कर फैक्ट्री के मशीन में लगे बारह धातु के हिटिंग प्लेट, प्रेशर प्लेट एवं बैटरी आदि चुरा कर , चारपहिया वाहन पर लोड कर फरार हो गया है। इस मामले में मुखिया के पुत्र अनिल महतो ने सरैया थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन सौंपा है।

यह फैक्ट्री सरैया ब्लॉक के निकट मुशहर टोला के पास अवस्थित है। सरैया थानेदार सुभाष मुखिया ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का छानबीन कर पूछताछ किया है।थानेदार ने बताया कि दोनों चोरी की घटना में जल्द वैज्ञानिक तरीके से उद्भेदन कर लिया जाएगा। वहीं मुखिया जयमंगल महतो ने बताया कि यह संयोग था कि मै अपने फैक्टरी में नहीं था यह खुशी है कि अभी जिंदा हूं और आपसे बात कर रहा हूं। नही तो ओ अपराधी निश्चित रूप से मेरी हत्या कर देता।

Spread the love with Thanks..........