विधायक ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

एनएच डेस्क, भोपाल।

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28 में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया। कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने एन.एस. स्कूल क्षेत्र एवं नरे वाली माता, शिवाजी नगर की विभिन्न गलियों में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह निर्माण कार्य लगभग 19 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और क्षेत्रीय विकास के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. सिकरवार ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश तोमर, संदीप यादव, सुधीर मंडेलिया, कल्लू तोमर, सुरेश वाजपेई, गोपाल चौधरी, रमेश झा, पंचम सिंह भदौरिया, राजवीर सिसोदिया, आबिद नकवी, कालीचरण बाथम, पप्पू पंडित, पवन बाबूजी, भगवान दास पाल, छन्नू यादव, नरेंद्र यादव, लल्ला यादव, देवानंद ऐशबार, संतोष शर्मा, रामरतन पाल, देवेंद्र गुर्जर, राजू बाथम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love with Thanks..........