मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाही

एनएच डेस्क, भोपाल।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रतलाम एवं गुना जिलों में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही कर 26 लाख रूपए से अधिक का मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल जब्‍त की है।

रतलाम – MDMA ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

चौकी ढोढर पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कलालिया फन्टा ढोढर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 200  ग्राम MDMA ड्रग्स , जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रूपए है, प्राप्‍त हुई। जिसे विधिवत जब्‍त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गुना– अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करी का पर्दाफाश

थाना मृगवास पुलिस ने राजस्थान से स्मैक की तस्करी कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 51.50  ग्राम स्मैक , एक मोटरसाइकिल सहित कुल 6  लाख रूपए की संपत्ति जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts:

अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा होटल/गेस्ट हाउस/मैरिज हॉल का किया गया आकस्मिक जांच
एक्टिवा सवार के पास से एक 32 बोर पिस्टल व 4 जिंदा राउण्ड किये बरामद
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर लखनऊ में गिरफ्तार
ठगी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा 14 वर्ष से फरार चल रहे डकैती/गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को ...
71 लाख की ऑनलाइन ठगी: बीएसएफ इंस्पेक्टर को जाल में फंसाने वाले तीन और आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
स्विफ्ट कार से गांजे की तस्करी, सिरोल पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा – 9.31 लाख का माल जब्त
विश्वविद्यालयों में अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ AIDSO करेगा आंदोलन तेज
Spread the love with Thanks..........