डीएम ने सुनी किसानों की शिकायतें, अधिकारियों को दिया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में कृषि भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसान बन्धुओ की विभिन्न विभागों से सम्बंधित शिकायतों को एक-एक करके सुना और संबंधित अधिकारी को मौके पर समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिया ।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहना चाहिए अगले किसान दिवस से पूर्व ही सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो जाए अधिकारी गण यह सुनिश्चित करें । जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खुरपका मुँहपका बीमारी क़े टीकाकरण करने से पहले ग्राम प्रधान व वीडीसी क़े माध्यम से ग्रामवार अवगत कराते हुये टीकाकरण कराये।

जिलाधिकारी ने किसान बन्धुओ को बताया कि मियागंज, हसनगंज, औरास मे फल मंडी क़े लिये जगह चिन्हित कर ली गई है इसके लिए ब्लॉकवार क्लस्टर बनेंगे,जिसकी साप्ताहिक समीक्षा के लिए एक टीम बनेगी जिसमें जिला उद्यान अधिकारी विपणन अधिकारी होंगे जिसकी प्रत्येक मंगलवार को समीक्षा की जाएगी

किसान दिवस के अवसर पर
उप कृषि निदेशक कृषि क़े द्वारा किसान बन्धुओ को जानकारी दी गयी। बताया रवी फसलों की समसामयिक बिन्दुओ एवं कृषि विभाग की समस्त योजनाओं का लाभ लेने क़े लिये कृषकों को जन सेवा केंद्र क़े माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करानी होंगी जैसे कृषि यंत्र, सोलर पम्प, निःशुल्क बीज मिनीकिट, आदि का चयन बुकिंग उपरान्त ई लाटरी क़े माध्यम से किया जायेगा जानकारी दी गयी। इसी प्राकर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी क़े द्वारा पशु पालन विभाग की योजनाएं नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नंदी कृषक समृद्धि योजना, भेड़ पालन योजना एवं 22 जनवरी 2026 से खुरपका मुंह पका, ग्लाघोटू, का टीकाकरण अभियान के सम्बन्ध में जानकारी दी ।

विपणन निरीक्षक क़े द्वारा बताया गया मियागंज, हसनगंज, औरास मे फल मंडी बनाये जाने का प्रस्ताव हो गया है साथ ही कृषको द्वारा बताया गया की बिजली विभाग क़े द्वारा शाम क़े समय ग्रामीण क्षेत्र मे बिजली काट दी जाती है, एवं सफीपुर क़े कृषक रामप्रताप क़े द्वारा बताया गया ग्रामीण क्षेत्र मे घरेलु या जानवरो क़े बैठने क़े स्थान पर एक दो ट्राली मिट्टी की आवशयकता होने पर विभागीय परमिशन क़े लिये काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

इसके लिये जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया कि कृषकों को दो ट्राली तक क़े किये परमिशन कि छूट दी जाये अन्त मे जिलाधिकारी महोदय क़े द्वारा निर्देशित किया गया कि खुरपका मुँहपका बीमारी क़े टीकाकरण करने से पहले ग्राम प्रधान व वी डी सी क़े माध्यम से ग्रामवार अवगत कराते हुये टीकाकरण कराये, एवं मियागंज, हसनगंज, औरास मे फल मंडी क़े लिये जगह चिन्हित कर लि गई है इसके बाद ब्लॉकवार क्लस्टर बनेगे,जिसकी साप्ताहिक समीक्षा के लिए एक टीम बनेगी जिसमें जिला उद्यान अधिकारी विपणन अधिकारी होंगे जिसकी प्रत्येक मंगलवार को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा समीक्षा की जाएगी ।

किसान दिवस में  रविचन्द्र प्रकाश उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक बैंक आफ इंडिया, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक अभियंता नलकूप, सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता जल निगम, एडीपीआरओ, प्रभारी दुग्ध विकास, अधिकारी,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

 

Spread the love with Thanks..........