गोवर्धन पूजा से प्रकृति संरक्षण को दिया बढ़ावा : कथा व्यास

बाराबंकी। रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद्भाभगवत कथा के पांचवें दिन चित्रकूट धाम से पधारे कथा व्यास सुबोध कांत ने कहा कि माता पिता और गुरु प्रत्यक्ष देवता होते हैं उनकी सेवा से बढ़कर कोई पूजा-पाठ नहीं है।

गोवर्धन धारण की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र की पूजा बन्द करा कर गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। इस लीला के माध्यम से भगवान ने प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा दिया ताकि हमारे पर्वत, नदियां व जंगल सुरक्षित रहे।

इसके साथ ही पूतना वध की कथा सुनाई गई जिसमे भगवान ने अपनी कृपा से पूतना को भी माँ का स्थान प्रदान किया।इस मौके पर किरन वर्मा,सन्दीप वर्मा , मुकेश वर्मा, उत्तम वर्मा, रामबरन यादव, विवेक अवस्थी, पंकज वर्मा, सुरेन्द्र सिंह,विमल वर्मा सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

Spread the love with Thanks..........