नवोदय हाइट्स मुख्यालय पर मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

आस्था हॉस्पिटल के डाइरेक्टर डॉ वीरेंद्र पटेल का स्वागत करते प्रधान संपादक श्री मनोज स्वतंत्र

बाराबंकी।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को नवोदय हाइट्स बाराबंकी कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवोदय हाइट्स के प्रधान संपादक श्री मनोज स्वतंत्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बाराबंकी डॉ. अवधेश कुमार यादव का स्वागत किया गया।

समारोह का शुभारंभ विधिवत झंडारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रध्वज फहराने के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इसके बाद गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी डॉ अवधेश यादव को नवोदय हाइट्स पत्रिका भेट करते प्रधान संपादक मनोज स्वतंत्र
प्रधान संपादक मनोज स्वतंत्र अतिथि का बैच लगा कर स्वागत करते हुये

कार्यक्रम में आस्था हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. निखिल यादव तथा नवोदय हाइट्स मैगजीन बाराबंकी की विशेष संवाददाता श्रीमती शालिकी वर्मा की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की शक्ति और नागरिकों की जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने सामाजिक सरोकारों, स्वास्थ्य सेवा, स्वतंत्र पत्रकारिता और राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यलय इंचार्ग सुश्री कविता वर्मा को बैच लगाकर स्वागत करती श्रीमति शालिकी वर्मा

प्रधान संपादक श्री मनोज स्वतंत्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि नवोदय हाइट्स हमेशा से सामाजिक जागरूकता, जनहित और सकारात्मक पत्रकारिता के मूल्यों के साथ कार्य करता आया है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह के अंत में उपस्थितजनों ने आपसी सौहार्द और देशसेवा के संकल्प के साथ एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

Spread the love with Thanks..........