प्राचीन शिव मंदिर को लेकर डी एम से मिले हिंदूवादी संगठन

बाराबंकी। राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान व मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में दुर्गापुरी स्थिति प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षण हेतु जिलाधिकारी से राष्ट्रीय जागरण मंच पदाधिकारियों व हिन्दू वादी संगठनों की वार्ता हुई।जिलाधिकारी को दिए गए

ज्ञापन में गया है कि कुछ कतिपय गैर हिन्दू समाज के लोग धीरे-धीरे शिव मंदिर को पाट कर उसका अस्तित्व समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। मंदिर परिसर की जमीन को कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन द्वारा मांग की गई कि अवैध कब्जा से मुक्त करवाकर मंदिर परिसर को सौन्दर्यरीकरण करने हेतु नगर पालिका के सुपुर्द किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, हिन्दू जागरण मंच अवध प्रांत प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष देवराज त्रिपाठी, पूर्व सभासद सोनू यादव, पूर्व सभासद अजय तिवारी, राजीव श्रीवास्तव,रवींद्र तिवारी, अधिवक्ता दिवाकर सिंह व नरेन्द्र पांडेय अधिवक्ता अंबरीष श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता अनुराग शुक्ला,अरविन्द श्रीवास्तव, अधिवक्ता देवीलाल व प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love with Thanks..........