ग्वालियर 20 जनवरी 2026/ कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में इस बार 97 लोगों की सुनवाई हुई। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सी बी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 97 आवेदनों में से 45 आवेदन दर्ज किए गए। शेष 52 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी।
Related posts:
सीजेआई : पैतृक गांव पेटवाड़ से शिक्षा को नई दिशा
पीड़ा से मिली प्रेरणा ने गोपाल को बनाया गोबर शिल्पी
नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करना असंभव को संभव करने जैसा : मुख्यमंत्री
हर पंचायत में बनेगा तीन मंजिला भवन, एमपी की पंचायतों का बदलेगा भविष्य
मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को शैक्षणिक भ्रमण पर किया रवाना
केवलारी नगरीय क्षेत्र में निर्माणाधीन डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण : कलेक्टर
राज्यपाल को 37 वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया- लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात
पत्रकार साथियों की कलम की बाउंसर, शब्दों की गुगली और रिपोर्टर्स का रन रेट लोकतंत्र : मुख्यमंत्री