केवलारी नगरीय क्षेत्र में निर्माणाधीन डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण : कलेक्टर

एनएच डेस्क, भोपाल।

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने केवलारी नगरीय क्षेत्र के पनवास वार्ड में नगर परिषद केवलारी द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन डंपिंग यार्ड का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समय-सीमा तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि डंपिंग यार्ड के निर्माण से नगरीय क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

Spread the love with Thanks..........