कामधेनु गौशाला का किया निरीक्षण : कलेक्टर

एनएच डेस्क, भोपाल।

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने केवलारी नगरीय क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बगलई वार्ड स्थित कामधेनु गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में रखे गए गौवंश की देखरेख, चारा, पानी, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गौशाला संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित रखने, गौवंश के संरक्षण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गौशालाओं में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त चारा-पानी की उपलब्धता तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि गौवंश को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री महेश अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love with Thanks..........