बाराबंकी ।राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने पत्रकार सम्मान समारोह व नई इकाइयों के गठन के बाद बाराबंकी शहर स्थित निबलेट तिराहे पर उपभोक्ता भंडार के सामने एक कार्यक्रम का आयोजन किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार वर्मा , समाजसेवी मोहम्मद मुबाशिर व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शरीफ अहमद रहें। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि पत्रकार निडर होकर लिखे व आपस में एकता बनाए रखें यदि किसी पत्रकार के ऊपर कोई मामला आए तो एक रहिए ताकि शासन प्रशासन आपकी लेखनी के सामने न्याय देनेके लिए मजबूर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आये श्री मोहम्मद मुबाशिर व श्री शरीफ अहमद ने भी पत्रकारों की एकता व पत्रकारों के कार्यों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव श्री सागर अमानुल्लाह व अयोध्या मंडल प्रभारी शाहब अनवर अल्वी ने पत्रकारों की एकजूटता व एकता को समय की मांग बताया । कार्यक्रम में नई इकाइयों के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी का सम्मान किया गया वह जिले में पत्रकारिता में काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया जिसमें जिला प्रभारी श्री ऋषभ सैनी, जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अरशद जमाल, जिला उपाध्यक्ष श्री बलवंत सिंह, जिला महामंत्री श्री योगेश मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी श्री उस्मान चौधरी व महिला पत्रकार श्रीमती शालिकी वर्मा को सम्मानित किया गया।
