नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस छात्रों को दिए गए मेडल एवं प्रमाण पत्र

बाराबंकी।गणतंत्र दिवस का पर्व नगर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।अपने राष्ट्रीय पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।परिषदीय विद्यालयों के साथ ही निजी स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस की धूम मची रही।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रगान एवं संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। लोकसभागार में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान लागू किया गया था। संविधान हमारे देश में नियमों को बनाकर धरातल पर लागू करने का आधार है। महर्षि विद्या मन्दिर लखपेड़ाबाग में 77 वां गणतन्त्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरू परंपरा पूजन से किया गया।

Advertisements
Ad 3

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के द्वारा गुरुदेव एवं स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन किया। विद्यालय के बच्चों ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता वा राष्ट्र भक्ति के अनेकों रंगारंग कार्यक्रमों में बढ-चढ कर प्रतिभाग किया, जिसमें अनन्या सिंह, सृष्टि शुक्ला, वृंदा, समृद्धि, विदुषी, नायरा शामिल रहे। मान्या अवस्थी ने राम स्तुति गाकर सभी का मन मोह लिया। आदित्य, हार्दिक, रचित, सार्थक, वंश आदि बच्चों के देश भक्ति गीत प्रमुख रहे। मंच संचालन का कार्य अलका श्रीवास्तव तथा भावना साहू के द्वारा किया गया।छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों में सफलता के प्रमाण पत्र के साथ-साथ मेडल वा मोमेंटो विद्यालय के विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड प्रिंसिपल शिव कुमार सिंह ने वितरित किया।

कार्यक्रम के अन्त में कक्षा नौ तथा कक्षा ग्यारह के बच्चों ने तरह-तरह के पिरामिड बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम समापन करते हुए प्रधानाचार्य ने गणतन्त्र दिवस का महत्व बताया एवं अपने आशीर्वचन बच्चों को दिये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसौली में गणतंत्र दिवस पर फार्मासिस्ट अनिल शुक्ला ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया।गणतंत्र दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने आज जो सम्मान दिया है हमें उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए। इस अवसर पर नरसिंह यादव,जी पी, कामिनी पाठक ए एन एम व एल टी खुशनुमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love with Thanks..........