नगर पंचायत सरैया के वार्ड 2 में जनसंघर्ष कमिटी का हुआ गठन

 

डॉ टीएन सिंह, जिला ब्यूरो चीफ Nh 24 न्यूज़ मुजफ्फरपुर, बिहार

मुजफ्फरपुर: नगर पंचायत सरैया अंतर्गत वार्ड नंबर दो में जनसंघर्ष कमिटी का गठन किया गया। बताते चलें कि नगर पंचायत वासियों को किसी भी तरह की नागरिक सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई है । इसके विपरीत नगर निगम से कई गुणा ज्यादा होल्डिंग टैक्स वसूली का रेट चार्ट जारी किए गए हैं। जिसके कारण नगर पंचायत वासियों में नगर पंचायत कार्यालय के खिलाफ आक्रोश उत्पन हो गया है। आक्रोशित आम जनता आन्दोलन को मजबूत बनाने के उदेश्य को लेकर जनसंघर्ष कमिटी का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से गणेश राय को अध्यक्ष, जगरनाथ साह, बनारस राय को उपाध्यक्ष, सचिन कुमार को सचिवऔर कोषाध्यक्ष पद पर सुबोध कुमार का चुनाव किया गया। वहीं उमेश ठाकुर, शंभू पासवान, बन्शलाल राय, राजन कुमार, सुनील कुमार, सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार, राजमंगल बैठा, सुरेन्द्र राय जितेंद्र कुमार राय, शिवनाथ राय, मोहन ठाकुर, प्रभात कुमार, नरेश पसवंत, दिनेश राय, बैद्यनाथ शाह, बिंदेश्वर ठाकुर आदि को सक्रिय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

Spread the love with Thanks..........