छतरपुर मर्डर केस सॉल्व: पत्नी की हत्या का मास्टरमाइंड निकला पति

– रंजीत सिंह भदौरिया

छतरपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी में महिला हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस अंधे कत्ल की साजिश मृतिका के पति ने ही रची थी। पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतिका कोमल यादव की संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि पति दशरथ यादव ने पारिवारिक विवादों के चलते साथियों को प्लॉट का लालच देकर पत्नी की हत्या करवाई।


पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामग्री बरामद की है। मुख्य आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

यह कार्रवाई CSP अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतीश सिंह व पुलिस टीम द्वारा की गई। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Spread the love with Thanks..........