उन्नाव में ‘आपरेशन रक्षा’ विशेष अभियान चलाया गया

एनएच डेस्क, लखनऊ।

उन्नाव । जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री क्षमानाथ राय ने बताया है कि
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन , श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदया के मार्गदर्शन में जनपद उन्नाव में एoएचoटी, चाइल्ड हेल्प लाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना अचलगंज क्षेत्र में बच्चों के दुर्व्यापार (Child Trafficking) संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु ‘ आपरेशन रक्षा’ विशेष अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल श्रम एवं बाल दुर्व्यापार के विरुद्ध प्रावधानों की जानकारी दी गई। टीम द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कानून उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर 1098,112,1090,181 जानकारी दी गई ।उपस्थित टीम उपनिरीक्षक दशरथ एo एचo टीo उन्नाव ,प्रोo कोऑर्डिनेटर दिवाकर ओझा चाइल्ड हेल्पलाइन उन्नाव ,महिला आरक्षी आमना , मीनू थाना एoएचoटीo उन्नाव।

Spread the love with Thanks..........