ग्वालियर 20 जनवरी 2026/ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर में “बैंक सखी” के लिये दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण आजीविका दीदियों (बैंक सखियों) के लिए आयोजित किया गया, जो वर्तमान में बैंक सखी के रूप में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। कार्यक्रम में जिले की 35 बीसी सखियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने कार्यक्षेत्र की चुनौतियों एवं अनुभव साझा किए। संस्थान के निदेशक श्री शंभु दयाल ने सेवा गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं कार्य-दक्षता पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के प्रशिक्षण समन्वयक श्री राजीव हिंडोलिया रहे, जबकि फैकल्टी श्रीमती निर्मल कंवर एवं कार्यालय सहायक श्री मिथुन रजक व श्री तरुण पंचोली ने सहयोग प्रदान किया।
अंतिम दिन श्री अमित खरे (ग्रामीण आजीविका मिशन), अमिता शर्मा लीड बैंक अधिकारी, डॉ. अमरबंधु त्रिपाठी (जिला सह-समन्वयक, साक्षरता) एवं देवेन्द्र दुबे (विकासखंड सह-समन्वयक, साक्षरता) द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
Related posts:
गांधी सभागार में आर्मड फोर्सेज वेटरन्स दिवस समारोह आयोजित
केजीएमयू में जिहाद और आतंकवाद की घटना पर विवाद
क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 3 नवाचारों का किया शुभारंभ : ऊर्जा मंत्री
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण
मुख्य सचिव श्री जैन ने किया विभागीय कार्ययोजना और लक्ष्यों पर विमर्श
मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को शैक्षणिक भ्रमण पर किया रवाना
केवलारी नगरीय क्षेत्र में निर्माणाधीन डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण : कलेक्टर
ग्रामीण रोजगार को नई मजबूती में विकसित किसान–मजदूर सम्मेलन आयोजित