ग्वालियर, 20 जनवरी 2026/ ग्वालियर व्यापार मेला में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि की नवीन एवं उन्नत तकनीकों, कृषि से संबंधित विभिन्न प्रादर्श, प्रसंस्कृत एवं जैविक उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविन्द कुमार शुक्ला ने किया।
कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. वाय.पी. सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्वालियर डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह ने कुलगुरू को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। साथ ही प्रदर्शित तकनीकों और उत्पादों की जानकारी दी।
अतिथि भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जे.सी. गुप्ता, कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्वालियर की वरिष्ठ वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) डॉ. रीता मिश्रा, कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार गुप्ता सहित कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्वालियर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनी समन्वयक डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts:
शिकायत संबंधी रजिस्टर का अवलोकन किया
बांगर मऊ की उपस्थिति ग्राम वासियों की सुनी समस्याएं कटघरा में शीतकालीन भ्रमण के अवसर पर ग्राम चौपाल ...
क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 3 नवाचारों का किया शुभारंभ : ऊर्जा मंत्री
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रम का आयोजन
जनसुनवाई के दौरान कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया ...
उद्यमिता, नवाचार और व्यापार हमारे संस्कारों में : मुख्यमंत्री
ओटीपी आधारित डिलीवरी के साथ स्पीड पोस्ट अब अधिक सुरक्षित, -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय वित्तमान समिति की बैठक सम्पन्न