एनएच डेस्क, बाराबंकी।
पायनियर मोंटेसरी इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग, बाराबंकी के प्रांगण में दिनांक 17 जनवरी 2026 को “यूफोरिया–खुशियों का उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं सफलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. ब्रजेंद्र सिंह, सम्मानित अतिथि श्रीमती शमिला सिंह (प्रधानाचार्य, एल्डेको ब्रांच), श्री शुभम सिंह (निदेशक), विशिष्ट अतिथि श्रीमती अरुणिमा सिंह सिंह (प्रधानाचार्य, सत्यप्रेमी नगर ब्रांच) एवं डॉ. बी.के. तिवारी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं संस्थापक प्रबंधक प्रो. पूरन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र–छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गणेश वंदना, अंक में सृष्टि, पुकार देश के नाम, फ्रूटी फनजी, नेचर ट्रेजर, अमेज़िंग एनिमल्स, आवर यूनिवर्स, फोटो सिंथेसिस, फंक्शन, प्लांट किंगडम, अवर प्राइड–नेशनल सिंबल तथा यूनिट इन डाइवर्सिटी जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
अपने उद्बोधन में प्रबंधक महोदय ने छात्र–छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मॉडलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए अध्ययन के साथ-साथ पाठ्य सहगामी गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मानित अतिथि श्रीमती शमिला सिंह ने बच्चों को रचनात्मक एवं क्रियात्मक चिंतन हेतु प्रेरित किया। वहीं श्री शुभम सिंह ने विद्यालय में अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन शुक्ला ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। 
