देवा मेला कमेटी की ओर से डीएम ने गाजे बाजे के साथ चढ़ाई चादर

बाराबंकी, 20 अक्टूबर। देवा मेला प्रदर्शनी समिति के द्वारा जुलूस के साथ पारंपरिक चादर सूफी संत हाजी वारिस अली शाह व उनके वालिद सैयद कुर्बान अली साहब की मजार पर चादर अर्पण की गई। देवा मेला परिसर स्थित देवा मेला प्रदर्शनी समिति के कार्यालय से पीएसी के बैंड के साथ चादर का जुलूस सबसे पहले सैयद कुर्बान अली शाह की मजार पहुंचा और वहाँ पर चादर अर्पण करने के बाद सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर अर्पण की गई। इसके उपरांत आस्ताने के लोगों द्वारा सभी का स्वागत किया गया। चादर अर्पण कार्यक्रम में जिलाधिकारी/अध्यक्ष देवा मेला प्रदर्शनी समिति श्री सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी/सचिव देवा मेला प्रदर्शनी समिति श्री अरुण कुमार सिंह, एसडीएम श्री राजेश विश्वकर्मा, सहित मेला कमेटी के मा0 सदस्यगण सर्वश्री इकबाल अहमद, चौधरी अशीरुद्दीन, कोकब नजीब, फव्वाद किदवाई, इकबाल मुव्वशिर, महमूद किदवाई सहित इक्तदार अहमद उर्फ शक्कू, शमीम अहमद आदि सहित प्रशासनिक व मेला कमेटी के सदस्यगण व चेयरमैन हारून वारसी उपस्थित रहे।

Spread the love with Thanks..........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *