स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का मन

बाराबंकी, 19 अक्टूबर। देवा मेला के ऑडिटोरियम में शनिवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा के अधीक्षक श्री राधेश्याम गौंड व कार्यक्रम की नोडल जीजीआईसी देवा की प्रिंसिपल डॉ0 सुविद्या वत्स द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गयी। इसके उपरांत जीजीआईसी देवा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत इसी कॉलेज की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा नाटक को प्रस्तुत कर सड़क पर होने वाले खतरों के प्रति सचेत किया गया, छात्राओं द्वारा लाल, पीली और हरी बत्तियों के संकेत के विषय में जानकारी प्रदान की गई। और साथ ही सचेत किया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिये न दे, साथ ही ड्राइवर लाइसेंस जरूरी है, दोपहिया वाहनों में और चार पहिया वाहनों में सीटवेल्ट की अनिवार्यता पर जोर दिया। यह भी बताया कि नशे की हालत में वाहन न चलाये। इसके बाद राम सेवक यादव कासिमगंज के छात्रों द्वारा नाटक के माध्यम से मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव के विषय में सचेत किया किया। इसके उपरांत विकास खंड देवा के पीएस मुज्जफरमऊ की छात्राओं ने नगाड़े संग ढोल बाजे गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवा की छात्राओं द्वारा लहरा दो लहरा दो गीत की प्रस्तुति देकर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय माधोपुर के बच्चों ने आज गली गली अवध सजाएंगे आज राम आएंगे गीत की प्रस्तुति दी। केजीबीवी बंकी की छात्राओं ने सौगंध मुझे इस मिट्टी की यह देश नहीं झुकने दूंगा, कंपोजिट स्कूल सरसौंदी के छात्रों ने अब उठो देश के भाग्य जगाने हैं हमको, प्राथमिक विद्यालय माधोपुर के बच्चों ने भाग भाग रे फ़िरंगी और कंपोजिट स्कूल सरसौंदी के बच्चों द्वारा शुभ दिन आयो रे गीत की प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर जीजीआईसी देवा की प्रिंसिपल डॉ सुविद्या वत्स, बीईओ देवा राम नारायण यादव, बीईओ बंकी चन्द्र शेखर यादव, मंच संयोजक सतीश तिवारी, दिलीप मिश्रा, बृजेन्द्र बहादुर, तहसीलदार नवाबगंज शरद सिंह, नायाब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी सहित छात्र उपस्थित रहे।

Spread the love with Thanks..........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *