गांधी सभागार में भारत निर्वाचन आयोग मां सरस्वती निर्धारित कार्यक्रम

 एनएच डेस्क, लखनऊ।

उप जिलाधिकारी सदर सुश्री वैशाली ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 (SIR) अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सदर ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा वर्ग जागरूक होगा तो आने वाली पीढ़ी भी स्वतः ही लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग बनेगी। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से फॉर्म-6 भरकर अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मतदाता बनने हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि मतदान के माध्यम से योग्य एवं जनहितकारी जनप्रतिनिधि का चयन कर अपने क्षेत्र, जनपद, प्रदेश, देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को फॉर्म-6 वितरित करते हुए निर्देशित किया कि भरे हुए प्रपत्र समय से संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण हो सके।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना भारतीय लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत कटियार सहित संबंधित अधिकारीगण तथा डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love with Thanks..........