बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति का चोरी

 

डॉ टीएन सिंह, जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर,

मुजफ्फरपुर: सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चोचहाँ गांव में शनिवार की देर रात्रि एक बंद घर अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर लगभग 4 लाख का सामान चुराकर ले गए। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी क़ो भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

ग्रामीणों से मिली सूचना पर मुजफ्फरपुर से चोचहाँ स्थित घर पहुंचे गृहस्वामी ने घटना की छानबीन के बाद घटना की सूचना सरैया पुलिस क़ो दिया। वहीं सूचना पर अजीजपुर नाका प्रभारी एएसआई प्रेमचंद्र शर्मा ने घटनास्थल का छानबीन किया। मामले में पीड़ित गृहस्वामी शिशिर कुमार ने सरैया थाने में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 4लाख की सम्पति चोरी करने क़ो लेकर रविवार क़ो आवेदन दिया। आवेदन में बताया है कि चोचहाँ गांव स्थित पैतृक घर में हम तीनो भाई हेमंत कुमार, शिशिर कुमार और शरद कुमार का एक हीं भवन में अलग अलग हिस्से में अपना अपना फ्लैट/कमरा है.माताजी का भी एक कमरा अलग है। पैतृक घर पर हम तीनो भाईयों के नहीं रहने के कारण घर में ताला लगा रहता है. सप्ताह में घर पर एक दो दिन रुकने का मौका मिलता है।

शनिवार की देर रात्रि अज्ञात चोर घर के पीछे से दरवाजा तोड़ कर घर में घुसकर सभी कमरों का ताला तोड़कर 15 ग्राम सोने का चैन, कुछ नगद, मँहगे सामान सहित अन्य सामान लगभग चार लाख का सामान चुराकर ले गए.मामले में थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि घटना की सूचना पर छानबीन की गई है। पीड़ित गृहस्वामी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर करवाई की जा रही है।

Spread the love with Thanks..........