डॉ टीएन सिंह, जिला ब्यूरो चीफ, मुजफ्फरपुर
एनएच24 न्यूज़ बिहार
मुजफ्फरपुर: जनवादी संघर्ष मोर्चा बिहार का प्रथम स्थापना दिवस समारोह माननीय MLC श्री बंशीधर ब्रजवासी के अध्यक्षता में दामुचक स्थित उनके आवास कैंपस में मनाया गया। आज ही के दिन 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म जयंती पर पिछले साल 2025 में जनवादी संघर्ष मोर्चा बिहार का गठन किया गया था। माननीय विधान पार्षद सदस्य श्री बंशीधर ब्रजवासी के संरक्षण एवं मोहम्मद इश्तेयाक के जिला प्रभार , प्रभात प्रभाकर के समन्वयन में एवं सभी जिला के पदाधिकारियों के मेहनत ,कुशल संगठनात्मक प्रबंधन में जनवादी संघर्ष मोर्चा अपने लक्षित लक्ष्य एवं उद्देश्यों को एक साल में पूरा करने में सफलता प्राप्त किया ।
मोर्चा के संरक्षक बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि जनहित एवं जनसरोकार के इस जनवाद के आंदोलन को बिहार के जन जन तक पहुंचना हमारा मिशन है। संगठनात्मक रूप से हम इसे और सुदृढ़ एवं सक्षम कर बिहार के सामाजिक ,आर्थिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था को जनवादी सरोकार के तहत बदलाव करना हमारा लक्ष्य है । मोर्चा के जिला प्रभारी मोहम्मद इश्तेयाक ने पूरे प्रदेश में मोर्चा के संगठनात्मक ढांचा के रूप रेखा को सभा में प्रस्तुत किया एवं पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को सदस्यों के सामने रखा ।
जिला समन्वयक प्रभात कुमार प्रभाकर, नगर संयोजक राम नरेश राम , संस्थापक सदस्य दीनबंधु कुमार , वार्ड पार्षद अजय ओझा ,अभिषेक कुशवाहा , अनिल कुमार अनल ,नाज उजैर ,रियाज लाला ,आलोक वर्मा ने भी अपना बहुमूल्य सुझाव रखे एवं मोर्चा के संरक्षक बंशीधर ब्रजवासी के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मोर्चा को मजबूत करने , पंचायत और वार्ड स्तर तक जनकल्यानार्थ एवं जन जवाबदेह संगठन के रूप में इसे स्थापित करने का प्रण लिया ।
जिला प्रभारी मोहम्मद इश्तेयाक ने समारोह में उपस्थित सभी साथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत किया । माननीय संरक्षक द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित भी किया गया ।