अ.भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मुजफ्फरपुर की 15वीं शाखा का किया गठन

अ.भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मुजफ्फरपुर की 15वीं शाखा का किया गठ

डॉ टीएन सिंह जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर,

मुजफ्फरपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मुजफ्फरपुर द्वारा संगठन विस्तार करते हुए परिषद की 15वीं शाखा के रूप में रामदयालु शाखा का गठन किया। बैठक का आयोजन रामदयालु भीखनपुर स्थित महाराणा प्रताप नगर मुहल्ले में पूर्व सैनिक सुजय कुमार के आवासीय परिसर में किया गया। जिसमें रामदयालु एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। जिला संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही ने की। सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक नायब सूबेदार सुजय कुमार सिंह को रामदयालु शाखा का शाखाध्यक्ष मनोनीत किया।

नव-मनोनित शाखाध्यक्ष को जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही सहित सभी सदस्यों ने बधाई दी तथा संगठन की एकता, अनुशासन और विस्तार हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर मुरारी कुमार सिंह, नीतेश्वर सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, विजय झा, बीरेंद्र कुमार, राम सागर ठाकुर, गोपाल प्रसाद सिंह, हरिद्वार चौधरी, संजय कुमार और जिला संगठन दीनबंधु शाही, बीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, बिशेश्वर सिंह, रामचंद्र चौधरी आदि सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही।

Related posts:

सफदरगंज पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जिलाधिकारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करने की शपथ
गुलाबों की खुशबू ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान : गुना के गुलाब प्रोजेक्ट को मिला स्कॉच अवार्ड 2025
ग्वालियर व्यापार मेला : वाहनों की खरीद पर 50% आरटीओ शुल्क छूट की अधिसूचना तत्काल जारी हो — MPCCI
सत्येंद्र साहू भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 08 जनवरी से 28 जनवरी 2026 के मध्य कराया जाएगा
"भिण्ड में गौ अभ्यारण्य की स्थापना की तैयारी, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण"
305 छात्र छात्राओं के खाते में छात्रवृति की प्रथम किस्त के रूप में 234150 की छात्रवृत्ति आंतरित
Spread the love with Thanks..........