डॉ टीएन सिंह, जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर,
मुजफ्फरपुर: सरैया प्रखंड के उर्वरक खुदरा विक्रेता संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे। यह सभी विक्रेता अपने संघ की बैठक करके उक्त निर्णय लिया है। जानकारी हो कि मोती चौक पर रविवार क़ो प्रखंड उर्वरक संघ प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर खुदरा बिक्रेताओं ने अधिकारियों की मिली भगत से थोक बिक्रेताओं द्वारा किये जा रहे शोषण की चर्चा किया।
मौके पर खुदरा बिक्रेता इंद्रदेव राय, मंजीत शाही, हरिकिशोर राय,रजनीश कुमार, बिपिन कुमार सहित अन्य बिक्रेताओं ने बताया कि जिले के अधिकारियों की मिली भगत से थोक बिक्रेता यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक के साथ बहुत कम बिकने वाले उत्पाद जबरन दिया जाता है। वहीं रैक पॉइंट से सरकार द्वारा निर्धारित कीमत से ज्यादा कीमत पर उर्वरक दिया जाता है। रैक पॉइंट से हीं खुदरा बिक्रेता क़ो यूरिया 270 रु और डीएपी 1500 रु प्रति बैग दिया जाता है। वहीं रैक पॉइंट से दुकान तक लाने में 25 से 30 रूपये गाड़ी भाड़ा लगता है। ऐसी स्थिति में खुदरा बिक्रेता निर्धारित सरकारी मूल्य पर उर्वरक किसानों क़ो देने में असमर्थ है। वहीं ज्यादा कीमत पर बेचने पर अधिकारियों द्वारा आर्थिक व मानसिक दोहन किया जाता है। साथ हीं कहा कि यदि जिला प्रशासन और सम्बंधित विभाग के अधिकारी खुदरा बिक्रेताओं की हो रही शोषण पर धयान देती है तो हम सभी खुदरा बिक्रेता उठाव बंद कर अनिश्चित कालीन दुकान बंद करनेक़ो बाध्य होंगे।
बैठक में इंद्रदेव राय, मनजीत कुमार शाही, दीपक कुमार, रविन्द्र कुमार, विरान कुमार कुशवाहा, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, रजनीश कुमार, विपिन कुमार, आकाश कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, राजेश रंजन, अरविंद कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।