डॉ टीएन सिंह जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर,
मुजफ्फरपुर: जनसंघर्ष कमिटी नगर पंचायत सरैया ने अपने आंदोलन को धारदार बनाने के उद्देश्य से दो वार्डों में कमिटी का गठन किया है।
वार्ड नंबर 3 के नया टोला में अध्यक्ष पद पर रणजीत कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर परवीन कुमार, सचिव पद पर शंभूनाथ साह, उप सचिव प्रमोद साह, कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार गुप्ता का चुनाव किया गया। वहीं इस मौके पर पांचू साह , पंकज कुमार, ब्रह्मदेव साह, रामबिलास साह, जयलाल साह, प्रमोद कुमार, कासी कुमार, अशोक साह, मुकेश सिंह, रूपेश कुमार, रोहित राज, अन्नू साह, हिमांशु कुमार, सुमन साह, आदित्य कुमार, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों की उपस्थिति रही।
जबकि मानिकपुर गांव के वार्ड नंबर 8 में अध्यक्ष पद पर अनिल पटेल, उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार उर्फ भोला, सचिव पद पर चंदन कुमार गुप्ता, उप सचिव आकाश कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मराज महतो का चयन किया गया। जहां महेश्वर महतो, रामजी महतो, संजय राय, बैद्यनाथ ठाकुर, मदन महतो, विनोद महतो, राजबहादुर महतो, अशोक महतो, बिशन पटेल, दिनेश महतो, हरदेव महतो, शिवजी महतो, शंकर महतो राजू महतो सहित सैकड़ों की उपस्थिति रही।