जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान स्थलों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाने हेतु निर्धारित विशेष अभियान दिवस पर जनपद के समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 197-तिर्वा का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम गोरखपुर एवं हरिभानपुर स्थित मतदेय स्थल संख्या-33, 35 एवं 36 का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए जाने की प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए।

Advertisements
Ad 3

इस अवसर पर उपस्थित बी.एल.ओ. एवं संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि दावे-आपत्तियों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए, ताकि मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन रह सके।

Related posts:

Spread the love with Thanks..........