हर पंचायत में बनेगा तीन मंजिला भवन, एमपी की पंचायतों का बदलेगा भविष्य

-NH Desk, MP

( ग्वालियर से मनोज वर्मा की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश सरकार ने पंचायत राज को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने घोषणा की है कि प्रदेश की 1250 से अधिक पंचायतों में तीन मंजिला भवन बनाए जाएंगे। ये भवन पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों और सामुदायिक विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेंगे।

 

नए भवनों का भूमिपूजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को किया जाएगा। इस योजना के तहत पुराने और जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण होगा और नए भवनों के निर्माण का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। सरकार ने मनरेगा योजना में भी सुधार करते हुए ब्लॉक स्तर पर कार्यों के निर्णय लेने की प्रक्रिया शुरू की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों को ₹3 करोड़ तक की राशि दी जाएगी।

 

इस पहल से पंचायतों की प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित होगा। मंत्री पटेल ने इसे “गांव के विकास का सबसे बड़ा प्लान” करार दिया है।

Related posts:

अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह
स्कूली बच्चों से किया संवाद, ग्राम्य उत्थान के लिए शिक्षा एवं जागरुकता सर्वोपरि - राज्यपाल
छतरपुर के कदारी गाँव में ‘चमत्कारी कुआँ’ बना आस्था का केन्द्र, डिजिटल युग में अफवाहों और श्रद्धा पर ...
कार्यालय में अभिलेखों, पंजिकाओं एवं फाइलों की गहन समीक्षा की
बैंक सखियों के लिये दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का आयोजन
मेला में कुलगुरू शुक्ला ने किया कृषि विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी का उदघाटन
डीएम की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
मध्य प्रदेश: ट्राईबल विलेज विज़न-2030 का रोडमैप होगा तैयार
Spread the love with Thanks..........