कार्यालय में अभिलेखों, पंजिकाओं एवं फाइलों की गहन समीक्षा की

एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या द्वारा जनपद सीतापुर के विकास खंड बिसवां का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों, पंजिकाओं एवं फाइलों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के समय अभिलेखों के संधारण, अद्यतन स्थिति तथा रिकॉर्ड प्रबंधन में कुछ कमियां पाई गईं।
निरीक्षण के उपरांत संबंधित कमियों को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों का समयबद्ध रूप से अद्यतनकरण कराया जाए तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति, योजनाओं से संबंधित प्रगति रिपोर्ट एवं लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विकास खंड स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अभिलेखीय कार्यों में सुधार लाना तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

Related posts:

रेडक्रास द्वारा 200 दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को कम्बल का वितरण
नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करना असंभव को संभव करने जैसा : मुख्यमंत्री
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रम का आयोजन
प्रेस संवाद के दौरान विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन
कारीगरों एवं श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित योजना
बरेली डीएम रविंद्र कुमार का स्नेह, नवोदयंस हाइट्स पत्रिका की सराहना और विशेष मार्गदर्शन
कलेक्ट्रेट परिसर में ब्लैक आउट मॉकड्रिल की तैयारी बैठक सम्पन्न की
पैन 2.0 परियोजना: केंद्रीय सीबीडीटी ने नए पैन कार्ड प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी
Spread the love with Thanks..........