डीएम ने किया आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण

सीतापुर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज प्राथमिक विद्यालय मझिगवाँ नसीरपुर, विकास क्षेत्र बिसवां में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय में संचालित केन्द्र कक्ष बन्द पाया गया। जिलाधिकारी ने केन्द्र बन्द होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये ए0एन0एम0 प्रतिभा राजवंशी का 15 दिन का वेतन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अंकिता एवं आशा की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित को दिये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उक्त प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों की उपस्थिति कम होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुये नाराजगी व्यक्त की। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुये विद्यालय की समस्त व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलने पर उनका 01 दिन वेतन रोकने के निर्देश भी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये।
जिलाधिकारी ने बच्चों को दिये जाने वाले मिड-डे-मिल की गुणवत्ता को चेक किया तथा बच्चों की यूनीफार्म एवं जूते सही न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। निपुण तालिका रजिस्टर का भी अवलोकन करते हुये सहायक अध्यापक अमित कुमार वर्मा को शैक्षणिक कार्यों में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो भी बच्चे अनुपस्थित हैं, उनके अभिभावकों से सम्पर्क स्थापित करते हुये विद्यालय में शैक्षणिक कार्य हेतु बुलाया जाये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

देश का सबसे बेहतर इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट है : मुख्यमंत्री
पैन 2.0 परियोजना: केंद्रीय सीबीडीटी ने नए पैन कार्ड प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, के तत्वावधान में मस्जिद परिचय कार्यक्रम आयोजित
शिक्षा एवं संरक्षण कोष (आईईपीएफए) बेंगलुरु में “निवेशक शिविर” का आयोजन
पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, डाकघर से घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाणपत्र - कृष्ण कुमार यादव
जनसुनवाई के दौरान कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया ...
पुलिस अधीक्षक ने किया ग्राम चौपाल का आयोजन
अटल सभागार में भव्य आयोजन, सीएम के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग
Spread the love with Thanks..........