लखनऊ में बिना सीवर कनेक्शन वालों पर कार्रवाई,हर घर की होगी जांच, लगेगा जुर्माना

खनऊ में हर घर सीवर कलेक्शन की जांच होगी। नगर निगम का जलकल विभाग इससे संबंधित तैयारियां पूरी कर चुका है। 1 नवंबर से जांच का काम शुरू हो जाएगा। जिन घरों के सेप्टिक टैंक का कनेक्शन सीवर लाइन से नहीं हुआ है, उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।

इसके पहले लोगों को अपने घरों के सेप्टिक टैंक से सीवर लाइन को कनेक्ट कराना होगा। शहरी क्षेत्र में सीवर से संबंधित काम लोग प्राइवेट वेंडर से भी नहीं करा पाएंगे। इसके लिए जलकल से संपर्क करना होगा।

शहर का 1/3 हिस्सा सेंट्रलाइज्ड सीवर से नहीं जुड़ा

महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह द्वारा कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र का 1/3 हिस्सा सेंट्रलाइज्ड सीवर से अभी तक नहीं जुड़ा है। ऐसे में दावा किया गया है कि शहर में सीवर को मैनुअल स्क्वैजिंग खत्म होगी, लेकिन यह चुनौती पूर्ण बना रहेगा। फीकल स्लज, सेप्टेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन विनियम, 2024 के ड्राफ्ट को नगर निगम के सामान्य सदन में मंजूरी दे दी गई है।

इसके बाद से इसके नियम अब शहर में लागू होंगे।

Related posts:

पीतांबरा पीठ की परंपरागत स्वायत्तता पर सवाल, प्रशासनिक समिति से असमंजस
स्वास्थ्य केंद्र में बार बालाओं का ठुमका के वीडियो हो रहे तेजी से वायरल
एलटीटी-हरिद्वार एसी एक्सप्रेस का ग्वालियर में ठहराव हो: एमपीसीसीआई
लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 शिविर आयोजित
डीएम द्वारा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी, एडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
श्री कृष्ण बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित, एकजुटता से ही संभव हुआ राम मंदिर निर्माण: ज्ञान सिंह कौरव
ग्वालियर में राशन घोटाला: गरीबों का अनाज बाजार में, अफसर तमाशबीन
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष...
Spread the love with Thanks..........