GST की जटिलताओं का हो रहा निराकरण, करदाता की सुविधा सरकार की प्राथमिकता: वैशाली मल्होत्रा

ग्वालियर।
“GST को सरल बनाने के लिए सरकार और विभाग निरंतर प्रयासरत हैं, और इसी का परिणाम है कि देश में GST राजस्व में निरंतर वृद्धि दर्ज हो रही है।” यह बात गुड़गांव की GST आयुक्त वैशाली मल्होत्रा ने रविवार को ग्वालियर में आयोजित ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन (GMA) के मासिक संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “GST की वर्तमान स्थिति और सुधार की दिशा” था। कार्यक्रम की शुरुआत में GMA के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनोज पटवर्धन ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि GMA की स्थापना 1995 में श्री एम. के. जैन द्वारा की गई थी और यह संस्था अब अपने 31वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा, “हमारा प्रयास होता है कि संस्था की गतिविधियां शहर और सदस्यों तक पहुंचे। जब हमें ज्ञात हुआ कि गुड़गांव की GST आयुक्त वैशाली मल्होत्रा आज ग्वालियर आ रही हैं, तो हमने उन्हें इस संवाद में आमंत्रित किया, और उनके आने से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी है।”

डॉ. अग्रवाल ने करदाताओं की भावना को साझा करते हुए कहा कि व्यापारी और उद्योगपति कर देने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि उनके द्वारा दिया गया कर ही देश की सुरक्षा और विकास की नींव है। उन्होंने कर प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे करदाता और अधिक सहजता से कर अदा कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने GST से संबंधित कई प्रश्न और जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका समाधान आयुक्त मल्होत्रा ने संतोषजनक रूप से किया। उन्होंने कहा कि, “GST प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए विभाग लगातार फीडबैक ले रहा है। आप लोग जो सुझाव देंगे, उन पर विचार कर तर्कसंगत फैसले लिए जाएंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि, “मैं स्वयं ग्वालियर की बेटी हूं, इसलिए इस कार्यक्रम में आकर गर्व की अनुभूति हो रही है। GMA जिस लगन से कार्य कर रही है, वह निस्संदेह दीर्घकालीन सफलता की ओर अग्रसर है।”

इस अवसर पर वैशाली मल्होत्रा को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह सचिव श्याम अग्रवाल द्वारा भेंट किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव मोहित वर्मा, तथा आभार संयुक्त सचिव द्वितीय गरिमा माथुर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर अशोक शर्मा, आशीष अग्रवाल, संजीव सिंह, राहुल शर्मा, नंदकिशोर गोयल, जयदीप सिंह, विपिन खेतान, रिदम अग्रवाल, विनीत त्रिपाठी, एन. के. छारी, संदीपा मल्होत्रा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts:

प्रधानमंत्री ने शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
"क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने बैंक खाते किराये पर लेने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा"
रेशम उत्पादन बढ़ाकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं रोजगार के अवसर : राज्यमंत्री
ग्वालियर में सोशल मीडिया पर संविधान विवाद ने बढ़ाई तनातनी, ‘अंबेडकर बनाम बी.एन. राव’ बहस ने पकड़ा तू...
राज्यपाल को 37 वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया- लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात
"रेडक्रॉस"भीषण शीत प्रकोप में दिव्यांगों और विधवाओं को कम्बल देकर सहयोगी भूमिका का निर्वहन
पीजी के बाद बॉन्ड अनिवार्य नहीं: इन-सर्विस सरकारी डॉक्टरों को हाईकोर्ट से राहत
जंगलेश्वर शिव मंदिर सेवा समिति ने किया समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन
Spread the love with Thanks..........