“रेडक्रॉस”भीषण शीत प्रकोप में दिव्यांगों और विधवाओं को कम्बल देकर सहयोगी भूमिका का निर्वहन

एनएच डेस्क, लखनऊ।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रांगण में स्थित इण्डियन रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय में ऊॅं दिव्यांगजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं रेडक्रास सचिव डा० विजय जौहरी  की बैठक में आम सहमति से जरूरतमन्द दिव्यांगजनों एवं विधवाओं कम्बल देकर सहयोगी भूमिका के निर्वहन किए जाने का निर्णय लिया है।
जिसके लिए पात्र दिव्यांगजन एवं विधवा महिलाएं रेडक्रास कार्यालय में सोमवार दिवस को अपना आधार कार्ड देकर अपना नाम सूचीबद्ध करा दें जिससे शीघ्र ही निर्धारित दिवस पर कम्बल उपलबध कराये जा सकें। इसके अतिरिक्त आगामी समय में भी सहयोग सेवायें प्रदान की जा सकें। डा० विजय जौहरी ने कहा कि रेड क्रॉस दिव्यांगजनों एव विधवाओं को केवल राहत ही नहीं, बल्कि सशक्तिकरण और समावेशन के अवसर प्रदान करता है, ताकि वे समाज के सक्रिय और समान सम्मान से वंचित न रहें।
बैठक में ऊॅं दिव्यांगजन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष दिव्यांग बालकृष्ण पांडेय दिव्यांग रामसिंह कोषाध्यक्ष् नन्द किशोर मिश्रा  रवि कुमार मुनीश कुमार वर्मा ब्रजेश कुमार गुप्ता श्रीमती सविता देवी श्रीमती विमला देवी श्रीमती प्रेमलता इत्यादि उपस्थित रहे। रेडक्रास सचिव डा० विजय जौहरी ने ससम्मान सबको सहयोग करने का आश्वासन दिया और समाज से रेडक्रॉस में सहयोगी भूमिका बनाए रखने के लिए योगदान की अपेक्षा की।

Related posts:

कलेक्टर व निगम आयुक्त ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
राष्ट्रपति से सम्मान पाकर जनपद लौटी पूजा पाल बनीं युवाओं की प्रेरणा
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: ग्वालियर में कानूनन दायित्व के तहत व्यापक यातायात जागरूकता अभियान, एक दि...
संविधान दिवस पर ग्वालियर में सामूहिक उद्देशिका वाचन और श्रद्धांजलि
पीएम आवास आवंटन पर सख्ती: प्रभारी मंत्री के निर्देश पर विभागीय जांच, सभी आवासों का भौतिक सत्यापन
हस्तिनापुर शिविर: समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास योजनाओं की पहल
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मऊगंज के प्रभारी तहसीलदार निलंबित
जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान
Spread the love with Thanks..........