एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर।जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील सिधौली मा0 विधायक सिधौली मनीष रावत, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना गया एवं जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को अन्तरित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाये, जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई हैं उसका निस्तारण संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता पूर्ण करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी सिधौली राखी वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील सिधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 263 शिकायतों में से 11 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील बिसवां में प्राप्त 28 प्रार्थना पत्रों में से 06, तहसील मिश्रिख में प्राप्त 39 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील सदर में प्राप्त 30 प्रार्थना पत्रों में से 06, तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 35 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील महोली में प्राप्त 14 प्रार्थना पत्रों में से 01, तहसील लहरपुर में प्राप्त 38 प्रार्थना-पत्रों में से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
Related posts:
*13 साल बाद ऑपरेशन मुस्कान के तहत ग्वालियर पुलिस ने अपहृता को किया सकुशल बरामद*
ग्वालियर में अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ व्यापारिक सहयोग पर चर्चा
संयुक्त टीमों ने बिना लाइसेंस, फिटनेस, समेत अपंजीकृत ई-रिक्शा किए सीज
मध्य प्रदेश के करैरा में वायुसेना का मिराज 2000 जेट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
कल होगा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जंयती समारोह का भव्य शुभारंभ
रेशम उत्पादन बढ़ाकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं रोजगार के अवसर : राज्यमंत्री
'ऑपरेशन रक्षा’ के तहत मराला चौराहा में होटलों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश में 23 IAS अधिकारियों के तबादले, प्रियंका निरंजन होंगी गोंडा की नई डीएम, देखिए पूरी लिस...