NH Desk , Lucknow (Sandeep Verma )
बाराबंकी के आजाद नगर स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कार्यालय पर जिला ईकाई का गठन प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक दो पालियों में सम्पन्न हुई।
जिलाध्यक्ष पद पर सुबोध श्रीवास्तव तथा महामंत्री अजय श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया संगठन मंत्री का दायित्व हरीश श्रीवास्तव राजा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक राकेश श्रीवास्तव को घोषित किया गया। उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष- मदन मोहन निगम, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजीव खरे सहित कुल छः उपाध्यक्ष घोषित हुए। कोषाध्यक्ष -बलराम श्रीवास्तव, प्रवक्ता प्रभात सिन्हा, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – डाक्टर राकेश श्रीवास्तव,
जिला मंत्री- सतीश श्रीवास्तव, जिला मंत्री अशोक श्रीवास्तव, जिला मंत्री- सौरभ निगम विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, युवा इकाई अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, युवा महामंत्री अमित श्रीवास्तव, मिडिया प्रभारी – शरद श्रीवास्तव रोमी, वैवाहिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया।
मनोनीत किए गए सभी सदस्यों को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव तथा सुभाष श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव व पूर्व कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर कर सम्मानित किया।