विकास ही हमारी राजनीति, कोई वार्ड पीछे नहीं रहेगा — सांसद भारत सिंह कुशवाह

वार्ड 30 और 09 में 56 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

ग्वालियर | 02 जनवरी 2026
ग्वालियर शहर को तेज़ और संतुलित विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 30 एवं 09 में कुल 56 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन कर स्पष्ट संदेश दिया कि विकास ही उनकी राजनीति का मूल आधार है।

वार्ड क्रमांक 30 (टैगोर नगर) की विभिन्न गलियों में 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीमेंट-कांक्रीट सड़क एवं वार्ड क्रमांक 09 (लधेड़ी) में 9.23 लाख रुपये की लागत से केवट बगीचा की बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि ग्वालियर अब सिर्फ योजनाओं का नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले विकास का शहर बन रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को जमीन पर उतारते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी वार्ड, कोई भी मोहल्ला विकास से अछूता न रहे।

उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों के माध्यम से मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी शहर की आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

कार्यक्रम में सभापति श्री मनोज तोमर, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती अनीता रामू कुशवाह, पार्षद श्री दीपक मांझी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर भदौरिया, पूर्व पार्षद श्री सुशील वर्मा, डॉ. संजय मेहरा, श्री भरत दांतरे, श्री विजय शुक्ला, श्री आर.एस. धाकरे, श्री अनिल चौहान, श्री देवेंद्र कौरव, श्री मनोज यादव, श्री दिनेश शुक्ला, श्री मुन्ना लाला जाटव, श्री शिशुपाल यादव, श्री संदीप दंडोतिया, श्री राजकुमार गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

साथ ही मंडल अध्यक्ष श्री महेश भदौरिया, भद्रकाली ट्रस्ट अध्यक्ष श्री देवेंद्र बाथम, पूर्व पार्षद श्री केशव मांझी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन पाठक, महामंत्री श्री राकेश मांझी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति पाठक, मंडल मंत्री श्रीमती रश्मि शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related posts:

लखनऊ में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन, 23 जनवरी को
ग्वालियर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर खेल महोत्सव और बहुउद्देशीय हॉल निर्माण की मांग की
रामकुई अखाड़े में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, आध्यात्मिक संदेशों के साथ सामाजिक चिंतन
गांधी सभागार में मनरेगा, गो आश्रय स्थल, स्वच्छ भारत मिशन, आवास आदि योजनाओं के निर्देश
ग्रामीण भारत की दिशा बदलने की तैयारी: ‘VB-G RAM G’ से रोजगार की नई राजनीति
बसपा के सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल
जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान
पीजी के बाद बॉन्ड अनिवार्य नहीं: इन-सर्विस सरकारी डॉक्टरों को हाईकोर्ट से राहत
Spread the love with Thanks..........