डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

बाराबंकी, 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति सम्बंधी बैठक आयोजित हुई। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने विगत माह हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी अपनी कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता सहित हेल्मेट व ओवर स्पीडिंग द्वारा किए गए चालान के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया। यातायात निरीक्षक श्री रामयतन यादव द्वारा रोडसाइड में पार्क गाड़ियों को उठाने के लिए क्रेन की आवश्यकता जताई जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि जबतक क्रेन उपलब्ध नहीं होती तबतक किराए पर क्रेन लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराए। जनपद में हो रही मार्ग दुर्घटना में घायलों और दिवंगतों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर पूरी सतर्कता के साथ मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts:

नववर्ष 2026 : बाहर का सूर्य और भीतर का सवाल
मेधावी विद्यार्थियों को मिली पुरस्कार स्वरूप स्कूटी, भविष्य की दिशा को और बेहतर बनाने की प्रेरणा
दतिया में अपराधों की बढ़ती परछाईं, विधायक राजेंद्र भारती का सरकार और पुलिस पर सीधा हमला
वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स का अनूठा प्रयास
प्रधानमंत्री ने शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
ग्वालियर में गंदे पानी पर सख्ती: निगमायुक्त के कड़े निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
ग्वालियर में तनाव के बीच प्रशासन सतर्क: 15 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन की आशंका, पुलिस अलर्ट
मिल्कीपुर उपचुनाव में निष्पक्षता का उल्लंघन, चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए
Spread the love with Thanks..........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *