“ग्वालियर में ‘स्वच्छ दिवाली 01 रूपए वाली’ अभियान: घर की अनुपयोगी वस्तुएं जरूरतमंद के काम आएंगी”

ग्वालियर, 08 अक्टूबर 2025: दीपावली के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर ने शहरवासियों के लिए एक खास पहल की है। नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छ दिवाली 01 रूपए वाली’ नामक अभियान 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत घरों से निकलने वाले बड़े और अनुपयोगी सामान को डोर-टू-डोर एकत्रित किया जाएगा और आरआरआर सेंटर पर रिपेयरिंग कर जरूरतमंद लोगों को मात्र 01 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।

अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघप्रिय के निर्देशन में यह अभियान दीपावली के समय शहर की सड़कों पर फैलने वाले कचरे को कम करने और पुन: उपयोग योग्य वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत विधानसभा वार विशेष वाहन घर-घर जाकर कपड़े, किताबें, पेपर, लोहा, प्लास्टिक, गद्दे, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि एकत्रित करेगा। इन वस्तुओं को 3आर सेंटर पर तैयार कर दीपावली पश्चात जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा। एक व्यक्ति को इस अवसर पर पांच वस्तुएं केवल 01 रुपए में दी जाएंगी।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल में भाग लें और घर की अनुपयोगी वस्तुएं तैयार करके नगर निगम के वाहन को उपलब्ध कराएँ, ताकि किसी जरूरतमंद के घर की आवश्यकता पूरी हो सके।

Related posts:

कुशवाह समाज की मेहंदी प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
"कन्या दान की आड़ में आदिवासी अस्मिता पर हमला?" — पूर्व विधायक पुत्र ने लगाए लव जिहाद व योजना दुरुपय...
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर AIDSO ने निकाला आक्रोश मार्च
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने शिक्षकों को दी चौथा समयमान वेतनमान की सौगात, 1.5 लाख सरकारी शिक्षक लाभान्वित
लखनऊ में बिना सीवर कनेक्शन वालों पर कार्रवाई,हर घर की होगी जांच, लगेगा जुर्माना
सरकारी जमीन मामलों में सख्ती: अब मुख्य सचिव का हलफनामा होगा अनिवार्य
अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस: विज्ञान में समान अवसरों की ओर एक कदम
नागरिक सुरक्षा के लिये स्वयं सेवक मनोनयन प्रक्रिया पूर्ण
Spread the love with Thanks..........