भ्रष्टाचार की गहरी साजिश: जब दोस्त ही बन गया भंडाफोड़ की वजह

भोपाल। परिवहन विभाग के निलंबित आरक्षक सौरभ शर्मा के भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्तियों का खुलासा जिस शख्स ने किया, वह कोई और नहीं बल्कि उसका ही करीबी शरद जायसवाल था। दोस्ती की आड़ में चल रहे इस खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब जयपुरिया स्कूल में साझेदारी को लेकर मतभेद बढ़े और शरद ने ही सौरभ की काली कमाई की परतें खोल दीं।

लोकायुक्त की कार्रवाई में 52 किलो सोना, करोड़ों की नकदी, लग्जरी गाड़ियां और कई बेनामी संपत्तियां सामने आईं, लेकिन इस काले धन का असली स्रोत अब भी सवालों के घेरे में है। चौंकाने वाली बात यह है कि शरद स्वयं भी इस घोटाले में आरोपी है और न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पूरे मामले में भ्रष्टाचार का ऐसा जाल उजागर हुआ है, जहां दोस्ती, साझेदारी और बेईमानी के धागे एक-दूसरे में उलझे नजर आते हैं। अब सवाल यह है कि क्या शरद ने साजिश के तहत सौरभ को बेनकाब किया या खुद को बचाने के लिए यह खेल खेला? लोकायुक्त की जांच इस पर से पर्दा उठाने में लगी है।

Related posts:

कीट-डीयू ने इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2025 में भारत में चौथा स्थान हासिल किया
कैलाश मकवाना के लिए मध्य प्रदेश के DGP पद की राह आसान, मुख्यमंत्री यादव ने किया CR में सुधार
21 साल बाद लौटेगी सरकारी बस सेवा, ‘सुगम परिवहन’ से बदलेगा मध्य प्रदेश का सफर
सड़क सुरक्षा के तहत जीईसी चौराहे पर चला जागरूकता अभियान, नियम मानने वालों को गुलाब देकर किया सम्मानि...
"कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने लक्ष्मणपुर में राजस्व महा अभियान 3.0 की समीक्षा की"
ग्वालियर यातायात पुलिस का ई-रिक्शा और जागरूकता अभियान
शुद्ध व सुरक्षित पेयजल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: प्रभारी मंत्री सिलावट
रेशम उत्पादन बढ़ाकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं रोजगार के अवसर : राज्यमंत्री
Spread the love with Thanks..........